ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्रालय की ताजा वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में भारत से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी सेना की तैनाती में कमी का उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में भारत की उत्तरी सीमाओं के सामने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि LAC से जुड़े चीन के क्षेत्रों और उसके पारंपरिक ट्रेनिंग एरिया में PLA की 10-10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड तैनात हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह रिपोर्ट हाल ही में अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

