आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। आयरलैंड ने इस बड़े इवेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग (35 वर्ष) को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है, जबकि लॉर्कन टकर को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में से 12 खिलाड़ी पिछले टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। टीम में कुछ नए चेहरे जैसे बेन कैलिट्ज, टिम टेक्टर और मैथ्यू हम्फ्रीज को मौका मिला है। ये खिलाड़ी हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और अन्य मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, खासकर स्पिन गेंदबाजी में टिम टेक्टर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

