Noida News : जन सामान्य की शिकायतों और समस्याओं का समय के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में ‘तहसील संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 162 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 8 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी (District Magistrate) द्वारा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। जन सामान्य के द्वारा कुल 15 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। जिसके विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 1 शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।
जनता की शिकायतों का समाधान
इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी पर गंभीरता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया निरीक्षण
डीएम मनीष कुमार द्वारा ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तहसील में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र और पंजिका का अवलोकन किया। वहीं, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के द्वारा मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीन का उपयोग करके मतदान करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर वेद प्रकाश पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।चारों तहसील में दर्ज हुई शिकायतें
इसी तरह दादरी तहसील में अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 103 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गईं, जिसके विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 5 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही कराया गया। जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में जनता के द्वारा कुल 44 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसके सापेक्ष 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 26 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें

