देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उन 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। राष्ट्रपति की तरफ से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। हालांकि बिहार में पहले चरण में जिन लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख एक त्योहार की वजह से बढ़ाकर 28 मार्च की गई है। बिहार की 40 में से चार लोकसभा सीट पर मतदान प्रथम चरण में होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। बिहार के लिए यह तारीख 30 मार्च है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च है, वहीं बिहार में प्रथम चरण की चार सीट के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया दो अप्रैल तक जारी रहेगी। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

