वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी लौट आई। पिछले सत्र की भारी गिरावट से उबरते हुए भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 291.17 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 522.66 अंक तक उछलकर 77,325.56 के स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 24,102.90 अंक के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।
Keep Reading
Add A Comment

