मुंबई, 2 अगस्त 2024: श्रीमद् रामायण 12 अगस्त से भारत के प्रमुख पारिवारिक मनोरंजन चैनल सोनी सब पर प्रसारित होगा। कहानी अब एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही है। भगवान राम का रावण के साथ पौराणिक युद्ध का समापन 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होने वाला है। इसमें भरपूर एक्शन होने वाला है। इस युद्ध के शुरू होने के साथ सोनी सब अब विशेष रूप से उस अपरिचित कहानी को सामने लाएगा जो इस युद्ध के बाद शुरू होती है। यह दिखाया जाएगा कि भगवान राम और सीता के पुनः एक होने और अयोध्या लौटने के बाद क्या होता है? श्रीमद् रामायण की दिव्य कथा का नया अध्याय- अयोध्या वापसी और उनके जुड़वां बच्चों लव और कुश के जन्म के बाद भगवान राम और सीता के जीवन की खुशियों और चुनौतियों की खोज करता है। शो का यह नया चरण भगवान राम और सीता के अयोध्या लौटने के बाद उनके जीवन की कई अनकही कहानियों और गहरे अर्थों को खूबसूरती से समेटे हुए प्रस्तुत होगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

