पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से बीएसई सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक टूटकर 24,230.45 पर कारोबार करता दिखा।
बाजार में बिकवाली का दबाव ऐसे समय बढ़ा है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है और पश्चिम एशिया के तनाव को लेकर निवेशक सतर्क हैं।

