चीन की अर्थव्यवस्था 2025 में मजबूत निर्यात के दम पर पांच प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी। सरकार ने सोमवार को बताया कि साल की आखिरी तिमाही में हालांकि वृद्धि दर धीमी होकर 4.5 प्रतिशत रह गई। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान 2022 के अंत के बाद से यह सबसे धीमी तिमाही वृद्धि थी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पिछली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी थी। चीन के नेता संपत्ति बाजार में आई मंदी और वैश्विक महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आए व्यवधानों के बाद अर्थव्यवस्था को और अधिक गति देने के प्रयास कर रहे हैं। मजबूत निर्यात ने कमजोर उपभोक्ता खर्च और व्यावसायिक निवेश की भरपाई करने में मदद की जिससे 1200 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड व्यापार अधिशेष प्राप्त हुआ। उम्मीद के मुताबिक, पिछले वर्ष की वार्षिक वृद्धि सरकार के ”करीब पांच प्रतिशत” के आधिकारिक लक्ष्य के अनुरूप रही।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

