मुंबई, रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के ठाणे में अपनी नई परियोजना के पेश किए जाने के पहले तीन दिन में 1,348 करोड़ रुपये के लक्जरी मकान बेचे हैं। कंपनी ने 18 अक्टूबर को ‘ओबेरॉय गार्डन सिटी ठाणे’ परियोजना पेश की थी। इस परियोजना का चरणबद्ध तरीके से निर्माण तथा विपणन किया जाएगा।
ओबेरॉय रियल्टी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी ने ‘‘पहले तीन दिन में 5.65 लाख वर्ग फुट (कालीन क्षेत्र) के लिए करीब 1,348 करोड़ रुपये का कुल बुकिंग मूल्य दर्ज किया है।’’ करीब 75 एकड़ में फैली इस परियोजना में 30 से अधिक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले मकान, एक पांच सितारा डीलक्स जेडब्ल्यू मैरियट होटल ठाणे गार्डन सिटी और एक ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल शामिल होंगे। विकास के पहले चरण में पांच आवासीय टावर शामिल होंगे और दो टावर के लिए बुकिंग 18 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई थी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

