विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 59.38 अंक की बढ़त में 84,525.89 अंक पर खुला और कभी लाल तो कभी हरे निशान में रहा।खबर लिखे जाते समय यह 39.83 अंक (0.05 प्रतिशत) नीचे 84,426.68 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 30.30 अंक चढ़कर 25,906.10 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 7.10 अंक की गिरावट के साथ 25,868.70 अंक पर रहा। एफएमसीजी और आईटी सेक्टरों में गिरावट रही। रियलिटी और धातु सेक्टरों के शेयरों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट में बने हुये थे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एशियन पेंट्स हरे निशान में थे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

