नेशनल डेस्क: हरियाणा के झज्जर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ 2 महीने तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। कलयुगी पिता की करतूत का तब पता चली जब किशोरी से मिलने उसकी बुआ और अन्य महिला रिश्तेदार आए।

बेटे को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी मां
मामला जिले के बेरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ ही 2 महीने तक दुष्कर्म किया। वहीं, जब मासूम ने किसी को बताने का प्रयास किया तो आरोपी पिता ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया। इसी के चलते एक दिन जब किशोरी से मिलने उसकी बुआ और अन्य महिला रिश्तेदार आए तो सच सामने आया। जिसके बाद किशोरी ने आरोपी पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत करने लग गया।

‘दो महीने से पिता शराब के नशे में….’
वहीं, अब किशोरी के द्वारा लिखित सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 14 साल की किशोरी ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है, उसमें कहा गया है कि उसकी मां उसके 10 साल के भाई के साथ पति से झगड़ा करके 7-8 महीने पहले घर से चली गई थी। घर में वह और उसकी 10 साल की छोटी बहन ही है। इस बीच दो महीने से उसके पिता शराब के नशे में उसके साथ गलत हरकत कर रहा है। बताया गया कि बेटी से मिलने जब उसकी बुआ और ताई आई तब किशोरी ने रोते हुए पिता की अत्याचार की कहानी सुनाई। उसके बाद दोनों महिला रिश्तेदारों ने इस मामले में बेटी से उसके पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। आरोपी पिता फरार हो गया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

