सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद अंतिम ओवर में धारदार गेंदबाजी करके गुजरात जाइंट्स को महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स पर चार रन की रोमांचक जीत दिलाई। गुजरात की यह दो मैच में दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को दो मैच में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।गुजरात के 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (86 रन, 54 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और लॉरा वोलवार्ट (77 रन, 38 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 90 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 205 रन ही बना सकी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

