प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को बल देने के लिए रविवार को देवभूमि उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में संत समागम आयोजित हुआ। जिसमें देश भर के साधु संतों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कल्कि आश्रम के प्रमोद कृष्णम, योग गुरु स्वामी रामदेव जैसे लोग शामिल हुए।
शिवराज चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव विकास में बाधक होते हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत है। उन्होंने संत समाज से जनजागरण की अपील करते हुए आग्रह किया कि मोदी जी के विचार को जनता तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि देश पहले, पार्टी बाद में; एक राष्ट्र-एक चुनाव का मोदी जी का संकल्प हो पूरा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का पूरा गान देश की एकता का प्रतीक है। अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा।

