नेपाल में आई बाढ़ की वजह से भारी तबाही हुयी है। इस त्रासदी में मौत का आंकड़ा बढ़कर 538 पहुंच गया है, हालात यह है कि बाढ़ के चार दिन बाद भी मलबे से शव निकल रहे हैं।
वहीं चीन ने नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूस्खलन के कारण बनी एक झील के बढ़ते जलस्तर को लेकर नयी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार झील के अचानक फटने की स्थिति में निचले इलाकों में एक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। हालांकि इसबीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। बाढ़ के बाद चीन के क्षेत्र में करीब 400 भारतीय नागरिकों की जानकारी मिली,सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

