ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अंतरिम प्रशासन के गठन के लिए मंगलवार को संसद को भंग कर दिया। साथ ही देश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को भी जेल से रिहा कर दिया गया है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर तीन बजे तक संसद को भंग करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की घोषणा की करेंगे। आंदोलन के एक प्रमुख समन्वयक नाहिद इस्लाम ने फेसबुक वीडियो के माध्यम से आज सुबह यह जानकारी दी। इस दौरान, उनके साथ साथी समन्वयक आसिफ महमूद और अबू बकर मजूमदार भी थे। गौरतलब है कि बंगलादेश में कोटा (आरक्षण) को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सोमवार को सैन्य तख्तापलट के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना पद त्याग कर देश छोड़ना पड़ा।
Trending
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
- राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराई, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 26 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026

