Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय मेन्स हॉकी टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से रौंद दिया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 1, राजकुमार पाल ने 3, जुगराज सिंह ने 1, उत्तम ने 1 और अरिजीत सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे। भारत ने पहले ही क्वॉर्टर से मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक 5 गोल करके सामने वाली टीम पर काबू पा लिया। इसके बाद दूसरे हॉफ में भी टीम इंडिया ने 3 और गोल करके मलेशिया टीम के जीतने की हास भी खत्म कर दी थी। चीन के मोकी में खेले जा रहे इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ये तीसरी लगातार जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में मेजबान 3-0 से हराया और दूसरे मैच में जापान को 5-1 से रौंद दिया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

