ब्रिसबेन। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को बारिश के कारण दूसरी बार खेल रूका जब मेजबान टीम ने 13 . 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे । इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।दूसरी बार खेल रूकने पर उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर खेल रहे थे । भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने गेंदबाजी का आगाज किया । इससे पहले छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण खेल रोकना पड़ा था । मौसम विभाग ने पहले दिन लगातार बारिश का अनुमान जताया है । पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1 . 1 से बराबर है ।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

