प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल यानी नीतीश सेतु का लोकार्पण किए जाने के बाद राज्य में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अन्य प्रमुख पुलों के चालू होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग की नई समय-सीमा के मुताबिक अगले वर्ष तक गंगा नदी पर चार नए पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर उन्हें यातायात के लिए उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं कई बड़ी पुल परियोजनाओं की निर्माण अवधि में तकनीकी कारणों और जमीन अधिग्रहण के चलते बदलाव भी सामने आया है, जिसके तहत भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल को अब वर्ष 2029 के मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।पटना से हाजीपुर को सीधी संपर्कता देने और दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाली नई जीवनरेखा के रूप में गांधी सेतु के समानांतर बन रहे चार लेन पुल का 73 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले इसे इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई समय-सीमा अगले वर्ष दिसंबर तय की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार पुल के एप्रोच रोड का 75 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है और सेगमेंट लॉन्चिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दूसरी ओर पुल निर्माण क्षेत्र में राज्य की पहली पीपीपी मोड परियोजना के तहत बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन पुल का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जिसमें फाउंडेशन और सब-स्ट्रक्चर का काम शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और अगले वर्ष अक्टूबर में इस पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
Trending
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

