इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शनिवार को वर्तमान सत्र के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया, जिसमें दो चरणों में होने वाले सेमीफाइनल दो से छह अप्रैल के बीच होंगे जबकि फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा। इस फुटबाल टूर्नामेंट का लीग चरण 12 मार्च को समाप्त हुआ था। प्लेऑफ के कार्यक्रम के अनुसार नॉकआउट के मैच 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल दो, तीन, छह और सात अप्रैल को होंगे। मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरे सत्र में लीग शील्ड जीतकर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाली प्रतियोगिता में पहली टीम बन गई। मोहन बागान एसजी के अलावा एफसी गोवा (दूसरा स्थान), बेंगलुरु एफसी (तीसरा), नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (चौथा), जमशेदपुर एफसी (पांचवां) और मुंबई सिटी एफसी (छठा) सभी ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

