बांग्लादेश के अहम आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। यह चुनाव अगस्त 2024 में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद हो रहा है। देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू होने की संभावना है। एक उम्मीदवार की मौत होने के कारण एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है। बांग्लादेश में एक जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ आम चुनाव हो रहे हैं। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।
Keep Reading
Add A Comment

