फ्लोरिडाः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की। यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी।
Keep Reading
Add A Comment

