दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां गाजीपुर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है जो कथित तौर पर स्लीपर सेल के सदस्य के रूप में सक्रिय था और उसने कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर चिपकाए थे।अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर संचालित किया जा रहा था।” अधिकारी ने कहा, “हमने उसके पास से बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भारत की मुद्रा बरामद की है।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 22 Nov 2026
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026

