भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर रह सकता है, जबकि कई जगहों पर 42-44°C तक पहुंचने की आशंका है।IMD के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है:
– दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ — 24-25 अप्रैल तक
– उत्तर प्रदेश (विशेषकर पश्चिमी UP) — 23-26 अप्रैल तक
– राजस्थान — 23-29 अप्रैल तक
– मध्य प्रदेश — 23-27 अप्रैल तक
Keep Reading
Add A Comment

