उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे संस्करण में लखनऊ फॉल्कंस का हिस्सा बनने की चाह लिए प्रदेशभर के युवा क्रिकेटरों ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बी-ग्राउंड पर शुरू हुए चयन ट्रायल में अपना दमखम दिखाया। तीन दिवसीय ट्रायल के पहले दिन ही 255 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि अगले तीन दिनों में करीब एक हजार खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में शामिल होने की संभावना है।
Keep Reading
Add A Comment

