धर्मशाला 07 मार्च ! कुलदीप यादव की फिरकी की बदौलत भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को लंच तक इंग्लैंड केे 100 रन पर दो विकेट झटक दिये है।
आज यहाँ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
बेन डकेट और जैक क्रॉली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी की। बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें कुलदीप ने गिल के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद कुलदीप ने ऑली पोप 11 रन पर आउट कर भारत को लंच से पहले दूसरी सफलता दिलाई। लंच के समय तक 25.3 ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट पर 100 रन बना लिये है और जैक क्रॉली 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
भारत की ओर से पहले सत्र में कुलदीप यादव को दो विकेट मिले।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान

