- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
भाजपा ने बुधवार को कहा कि आगामी बीएमसी चुनावों में हार के डर से दो ‘‘परिवारवादी’’ दल एकजुट हो गए हैं। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा ने ये टिप्पणी की। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘‘दो परिवारवादी दल एक साथ आ गए हैं। हार के डर से उन्होंने गठबंधन कर लिया है। मुंबई की जनता राजग-भाजपा गठबंधन के तहत विकास को चुनना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि…
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटा कारोबारी सप्ताह होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का रुख सुस्त रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 116 अंक और निफ्टी 35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 85,738.18 अंक के उच्च स्तर तक गया और 85,342.19 अंक के निचले स्तर तक आया। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 35.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,142.10…
अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इन विमानन कंपनियों को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है जो विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू नागर विमानन बाजारों में से एक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं। क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई बिग…
भारत की अंतरिक्ष यात्रा में अमिट छाप छोड़ने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक बार फिर वायु सेना के विमान में उडान भरते हुए आसमान में दमदार वापसी की है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन पूरा करने के कुछ महीने बाद ही उन्होंने वायु सेना में अपनी जिम्मेदारी फिर से संभाल ली है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उडान के बाद एक बार फिर मंगलवार को बीदर में अभ्यास मिशन के दौरान वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के साथ उड़ान भरी। इसे अंतरिक्ष से सीधे उच्च प्रदर्शन वाली सैन्य विमानन गतिविधियों में…
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बृहस्पतिवार को ढाका पहुंच गए। वह 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं। रहमान की वापसी ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से देश में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता की एक नयी लहर जारी है जिसने पूरे बांग्लादेश को अपनी चपेट में ले लिया है।हादी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी जुबैदा…
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2025/12/QAUMI-HINDI-25-12-2025.pdf
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (TMMTMT) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय बाद स्क्रीन पर इस जोड़ी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को हमेशा पसंद आती रही है। फिल्म कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और एडवांस बुकिंग में ही इसने धमाकेदार शुरुआत कर दी है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 2.83 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई कर ली है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं।…
भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों में भारी निवेश करने से बुधवार को सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 791 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) सुरक्षा संबंधी जरूरतों का पालन करने में नाकाम रहा है जिसके कारण शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने केएससीए को न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा के अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशों का पालन करने की सलाह दी और कहा कि इसके बाद ही उनके अनुरोध पर विचार किया जा सकता है। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करेगी। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा…
। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने और पीड़िता का विरोध करने पर उसके साथ हुए व्यवहार पर हैरानी जताई और कहा कि न्याय देने की बजाय उसके साथ अन्याय किया जा रहा है।राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया कि आखिर न्याय के लिए आवाज उठा रही दुष्कर्म पीड़िता के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में सबको विरोध करने का हक है और यदि पुलिस…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
