बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बृहस्पतिवार को ढाका पहुंच गए। वह 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं। रहमान की वापसी ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से देश में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता की एक नयी लहर जारी है जिसने पूरे बांग्लादेश को अपनी चपेट में ले लिया है।हादी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान भी थीं। तारिक रहमान (60) पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और वह आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जिया बीमार हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक आंदोलन में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पांच अगस्त, 2024 को सत्ता से हटने के बाद बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में बीएनपी अग्रणी दल के रूप में उभरी। इस आंदोलन को जुलाई विद्रोह कहा गया। वर्ष 2001 से 2006 तक बीएनपी के कार्यकाल के दौरान पार्टी की सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी और उसके इस्लामी सहयोगी दल अब उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिख रहे हैं क्योंकि अंतरिम सरकार ने देश के कड़े आतंकवाद-रोधी कानून के तहत एक कार्यकारी आदेश के जरिए अवामी लीग को भंग कर दिया है। रहमान की बांग्लादेश वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि जमात देश के बिखरे हुए राजनीतिक परिदृश्य में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है। बीएनपी ने 12 दिसंबर को रहमान की वापसी की घोषणा की थी जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं। इससे पहले 29 नवंबर को एक फेसबुक पोस्ट में रहमान ने कहा था कि किसी बच्चे की तरह वह भी संकट के इस समय में अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के पास रहने के लिए तरस रहे हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

