चंडीगढ़, 3 मार्च 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने होली के शुभ अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “होली का त्योहार वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जैसे वसंत ऋतु का आगमन वातावरण को अद्भुत सौंदर्य और सुगंध से भर देता है, वैसे ही रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करे और पंजाब व चंडीगढ़ के लोगों के जीवन में आनंद, उल्लास, आशा और खुशियां लेकर आए।“ राज्यपाल ने लोगों से होली के इस त्योहार…
Author: admin
नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता): ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को बचाने हेतु सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय निगरानी में मानवीय निकासी गलियारे (ह्यूमैनिटेरियन इवैक्युएशन कॉरिडोर) की तत्काल स्थापना का आग्रह किया है। अपने अत्यंत महत्वपूर्ण ईमेल द्वारा भेजे गए पत्र में ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी शत्रुता के कारण बिगड़ती मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। काउंसिल ने चेतावनी दी कि लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई के चलते लाखों निर्दोष नागरिक—जिनमें विदेशी नागरिक, प्रवासी श्रमिक, छात्र तथा असहाय परिवार…
रंगों के इस त्योहार को विविधता में एकता की भावना के साथ मनाएं – राज्यपाल प्रोफेसर घोष चंडीगढ़ , 3 मार्च – हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने होली के अवसर पर हरियाणा और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । राज्यपाल प्रोफेसर घोष ने कहा कि रंगों का त्योहार होली, खुशी , उल्लास और नकारात्मकता पर सकारात्मक भावनाओं की विजय का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि यह महोत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है और विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करता है । प्रोफेसर घोष ने नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को विविधता में एकता और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की भावना के साथ मनाएं , जो देश के लोकतांत्रिक…
फरीदाबाद में तीन आधुनिक सीईटीपी स्थापित किए जाएंगे चंडीगढ़ , 3 मार्च – हरियाणा सरकार ने पर्यावरण संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निरंतर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद में तीन आधुनिक संयुक्त अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (सीईटीपी) स्थापित करने का निर्णय लिया है । इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित करना और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरणीय मानकों में सुधार करना है । प्रस्तावित तीन संयंत्रों में बादशाहदुर गांव में 15 एमएलडी क्षमता का संयंत्र , प्रतापगढ़ गांव में 50 एमएलडी क्षमता का संयंत्र और मिर्जापुर गांव में 25 एमएलडी क्षमता का संयंत्र शामिल है । हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम ने इन तीनों…
राज्य सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले ई – रिक्शा , अनुसंधान और कानूनी संरक्षण पर तेजी से काम कर रही है। चंडीगढ़ , 3 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत जिले के भाटगांव गांव में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला चारा वितरण समारोह में राज्य की गौशालाओं को मजबूत करने के लिए 68 करोड़ 34 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं भी दीं । मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गम्मटा हमारी संस्कृति, आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है । गणसेवा केवल एक धार्मिक कार्य नहीं है , बल्कि यह सामाजिक सद्भाव , ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक विषय भी है । सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर…
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राजधानी में मुफ्त बस सफर का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card )बनवाना अनिवार्य होगा। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने Aam Aadmi Party सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई पिंक टिकट योजना को बंद कर दिया है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई में लागू की गई थी, जिसके तहत महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक टिकट जारी किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत…
कश्मीरी गेट इलाके में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोलंकी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लीगल टीम पर हमला किया था। इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उनके साथियों को निशाना बनाया गया था। यह वारदात पिछले मंगलवार की है, जब कश्मीरी गेट इलाके में सोलंकी और उसके सहयोगियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान वकील और उनके साथ मौजूद लोग गोलीबारी में बच गए, लेकिन…
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में होली का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के मिट्ठूगुड़ा निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे, 17 वर्षीय साहिल महंत पिता शंकर महंत बाइक से अपने नाना के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से…
अरावली की पहाड़ियों (Aravalli Hills) में बने कुछ धार्मिक स्थलों के खिलाफ अब वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। यदि तय समय के भीतर निर्माण हटाए नहीं गए, तो वन विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, विभाग ने मंदिर परिसर में दो नोटिस चस्पा कराए हैं और स्थानीय लोगों को भी अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए हैं। अरावली की पहाड़ियों में बने अवैध धार्मिक और अन्य निर्माणों को हटाने के लिए वन विभाग ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया…
अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया है। इसके बाद खाड़ी देशों में हालात तनावर्पूण हो गए हैं। दुबई, सऊदी, कुवैत, बहरीन समेत अन्य देशों में उड़ानें बंद कर दी गई हैं। युद्ध के माहौल के बीच खाड़ी देशों में शहरी क्षेत्र के लोग भी फंसे हुए हैं। बहरीन में प्रेमनगर का इंजीनियर परिवार सहित फंस गया है। वहीं, कुवैत में भी मिसाइल के हमलों से लोग सहम जा रहे हैं। उमराह पर गया 32 लोगों का जत्था सोमवार की सुबह सुरक्षित भारत लौट आया है। इसके बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। उमराह पर…
