Author: admin

 भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सूची में एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख समेत कई नाम शामिल हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन निर्धारित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के जरिए खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले…

Read More

आरोपियों की पहचान उजागर करने वाली या उन्हें अमानवीय और अपमानजनक तरीके से पेश करने वाली ऑनलाइन सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम कदम उठाया है। न्यायालय ने ऐसी सामग्री पोस्ट करने से पुलिस संगठनों को रोकने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta तथा X से जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता हेमेंद्र पटेल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन की दलीलों पर गौर करते हुए नोटिस जारी किए।

Read More

 FCRA संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजे जाने के बाद मायावती ने कहा कि विपक्ष को संसद चलने देना चाहिए था, ताकि विधेयक की कमियों पर सदन में चर्चा हो सकती। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने बयान में कहा कि सरकार FCRA संशोधन बिल को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए अन्य विधेयकों की तरह जल्द पारित कराना चाहती थी। हालांकि, विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच संसद में प्रारंभिक…

Read More

कैग की कॉरपोरेट गवर्नेंस समीक्षा में सामने आया कि SEBI से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के MoU स्कोर में प्रशासनिक मंत्रालयों और DPE ने अंक नहीं काटे। रिपोर्ट में बोर्ड में स्वतंत्र और महिला निदेशकों की कमी भी सामने आई।

Read More