उज्जैन। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की । मंदिर पहुंचने पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने कहा कि वे लंबे समय से महाकाल मंदिर आने की इच्छा रखते थे । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर क्षेत्र का जो विकास कार्य हुआ है, उसे वे अब तक टीवी और स्क्रीन पर देखते थे, लेकिन प्रत्यक्ष…
Author: admin
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन से राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। इन अटकलों के बीच अब बीजेपी नेता निखिल आनंद की ओर से एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। दरअसल निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि, तेजस्वी यादव वाकई राज्यसभा जा रहे हैं? अगर यह सच है तो वह निश्चित रूप से राघोपुर की खाली सीट से अपनी पत्नी रेचल गोडिन्हो उर्फ राजश्री यादव को चुनाव लड़वाना चाहेंगे। ‘पत्नी के अलावा दूसरे पर…
Israel Iran Conflict: इजराइल-अमेरिका द्वारा किए गए हमले में कल रविवार (1 मार्च) को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया। इस हमले की जद में एक स्कूल भी आ गया, जिसमें 50 से अधिक छात्राओं के मारे जाने की सूचना है। बदले में ईरान की ओर से भी जवाबी हमला जारी है। इस बीच इजराइल- ईरान संघर्ष पर राजद सांसद मनोज झा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। शोर मचा रही चुप्पी- राजद सांसद राजद सांसद मनोज झा ने ईरान-इजराइल संघर्ष पर…
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब वायु गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाएँ हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को फैलाने में मदद कर रही हैं, जिससे वायु प्रदूषण की सांद्रता कम हुई है। इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लगभग 90 प्रतिशत इलाके अब ‘येलो जोन’ यानी मध्यम श्रेणी में आ गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के…
होली से पहले दिल्ली की महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इस पहल को ‘नारी शक्ति’ को समर्पित बड़ा उपहार माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 40,642 बालिकाओं को लगभग 100 करोड़ रुपये की डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सहायता प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने भविष्य को मजबूत कर सकें सरकार का कहना…
लखनऊ. राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुत्तों के झुंड ने 7 साल की बच्ची पर हमला किया और बुरी तरह से नोंचा. कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची की लाश देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बता दें कि पूरा मामला रहीमाबाद के तरौना गांव का है. जहां रहने वाली एक 7 साल की बच्ची शाम के समय अकेले घर से कुछ ही दूर पर शौच के लिए गई थी. इसी दौरान कुत्तों के झुंड…
उन्नाव. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार 2 रोडवेज बसों और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है. हादसे में बस सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उस वक्त घटी, जब यूपी रोडवेज की बसें यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान दोनों बसें एक खड़े से जा भिड़े. घटना में बस सवार 3 यात्रियों की…
लखनऊ, : लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी नैमिष नगर, वरुण विहार, आईटी सिटी और वेलनेस सिटी योजना का एक साथ नवरात्र में भूमि पूजन करेगा। इसके बाद अप्रैल में भूखंडों का पंजीयन खोला जाएगा। प्राधिकरण ने योजनाएं लांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले आईटी सिटी योजना में जमीन देने वाले किसानों को भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। प्राधिकरण की बीकेटी में नैमिष नगर योजना, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वरुण विहार, सुल्तानपुर रोड पर आईटी व वेलनेस सिटी योजना प्रस्तावित हैं। सभी योजनाओं में किसानों से जमीन लेकर सेक्टर विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। अब…
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में होली और रमजान को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शासन के निर्देशों के क्रम में रंगभरी होली और रमजान माह की नमाज को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को 7 सुपरजोन, 28 जोन और 161 सेक्टर में विभाजित किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रत्येक सुपरजोन, जोन और सेक्टर में नामित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों…
सहारनपुर। सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर समय से पहले होलिका दहन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि अलीपुर नौगवां गांव में मन्नतराम के 28 वर्षीय बेटे पाला ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के…
