दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़ी ताबाही मचा दी है। 24 जून 2026 को शाम को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे देश की बुनियाद को हिला दिया है। इसे वेनेजुएला का एक सदी में आए सबसे ज्यादा विनाशकारी भूकंप का दर्जा दिया गया है। इस शक्तिशाली भूकंप के प्रभाव से राजधानी कराकस और उसके आसपास की सैंकड़ों इमारतें कंक्रीट और स्टील के मलबे में बदल गईं। 188 लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं। यूएस भूगर्भीय सर्वेक्षण में कहा गया…
Author: admin
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा तब तक अधूरी है, जब तक स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाने वालों को उनके अपराधों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाता। भारत ने जोर देकर कहा कि दंड से बचने की मानसिकता खत्म करने के लिए दोषियों को कानून के दायरे में लाना आवश्यक है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा “सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित बच्चों की शिक्षा की रोकथाम और सुरक्षा को मजबूत बनाना: नीतिगत प्रतिबद्धताओं से प्रभावी क्रियान्वयन तक” विषय पर भारत का पक्ष रखा।
श्रेयस अय्यर के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में पहला मुकाबला यादगार नहीं रहा। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को मात दी।टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
जमरानी बांध प्रोजेक्ट में केंद्र के हाईस्पीड डीजल की बिक्री पर नियंत्रण ने रोक लगा दी है। अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलने की वजह से जमरानी बांध का निर्माण प्रभावित हो रहा है जबकि यहां प्रतिदिन 10 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल की जरूरत होती है। फिलहाल नैनीताल डीएम ने शासन को पत्र लिखकर इस प्रोजेक्ट के लिए छूट देने की मांग की है ताकि पर्याप्त मात्रा में डीजल आपूर्ति हो और प्राेजेक्ट पर असर नहीं पड़े।
India national cricket team और Ireland cricket team के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह मैच कई कारणों से सुर्खियों में है—एक तरफ बारिश की संभावना और ओवरकास्ट कंडीशन, तो दूसरी तरफ 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि क्या वह आज अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे या नहीं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम मंदिर के दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की वैधता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को अयोध्या रवाना होने से पहले लखनऊ हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी का गठन सच्चाई सामने लाने के बजाय प्रभावशाली लोगों को बचाने के उद्देश्य से किया गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद भले ही होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई हो, लेकिन इस रणनीतिक जलमार्ग पर तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। युद्ध से पहले की स्थिति बहाल न होने के संकेत पहले ही ईरान दे चुका था। अब ओमान की ओर से समुद्री जहाजों के लिए नया रूट सक्रिय किए जाने पर तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।ओमान ने अमेरिका के सहयोग से अपने तटीय क्षेत्र के जरिए तेल टैंकरों और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए नया समुद्री मार्ग तैयार किया है। इस कदम…
करीब ढाई साल पहले, 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था, तब देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धा के नाम पर चंदा और दान की बाढ़ आ गई थी। करोड़ों लोगों ने आस्था के साथ खुलकर योगदान दिया था। तब किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी जल्दी इसी चढ़ावे पर घपले के आरोप लगने लगेंगे और वो भी करोड़ों की हेराफेरी के।अब हालात ऐसे हैं कि हर दिन नए खुलासों और नए आरोपों की फाइल खुल रही है। आठ नाम सामने आने के बाद SIT जांच तेज और…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा झटका देते हुए कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने प्रथम दृष्टया इस व्यवस्था को असंवैधानिक माना है और सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। यह आदेश न्यायालय ने अरविंद राठौर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया।याचिका में सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ग्राम प्रधानों को पंचायतों का प्रशासक बनाए जाने का प्रावधान किया गया था। हाईकोर्ट के इस आदेश के…
