~चन्द्रकान्त पाराशर एनसीआर दिल्ली ग्रेटर नोएडा 31-3-25 :– “माँ संस्थान”के तत्वावधान में मार्गदर्शक सामाजिक शोध संस्थान,रायपुर द्वारा नालेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा स्थित वीकेएस गार्डन के सभागार में आवासीय तीन दिवसीय -“सामाजिक उत्थान व स्वराज का पुनर्जागरण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन जाने माने वयोवृद्ध समाजसेवी आ०बजरंग मुनि जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वराज की अवधारणा को पुनर्जीवित कर जनमानस को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था। इस अवधि में हुए वैदिक-यज्ञ में आगंतुक स्वराजियों ने सहर्ष भाग लेकर आहुति दी। इस यज्ञ के माध्यम से सामाजिक और नैतिक मूल्यों के…
Author: admin
कॉलेज परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन एवं पीजी हॉस्टल का भी किया शिलान्यास चंडीगढ़, 31 मार्च— केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोमवार को जिला हिसार के अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज के परिसर में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया और कॉलेज में नव-निर्मित आईसीयू कक्ष का उद्घाटन तथा और पीजी हॉस्टल की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में 20 फीट ऊंची और 800 किलोग्राम वजनी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया है।…
मुख्यमंत्री ने महामायी से हरियाणावासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की चंडीगढ़, 31 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन परिवार सहित माता मनसा देवी पहुचंकर माता के दरबार में माथा टेका व पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला पहुंचकर हवन किया व हवन में आहुति डाली। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी व बेटे विनय सैनी ने भी माता का आर्शीवाद लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि…
मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 के जरिए अब निर्देशक भी बनने जा रहे हैं। सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष को सिनेमा लवर्स ने बेशुमार प्यार दिया है। राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत कृष देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई थी। उसके बाद 2006 में ‘कृष’ और फिर 2013 में ‘कृष 3’ रिलीज हुई थी। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। काफी समय से चौथे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था। कुछ साल पहले इसका ऐलान भी किया गया था, लेकिन…
। पुरुषों के एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राजगीर में 29 अगस्त से सात सितंबर के बीच किया जाएगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले 2026 एफआईएच विश्व कप का क्वालीफायर भी होगा। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर को महिलाओं की एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं। टूर्नामेंट का विजेता सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगा जिससे प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित आठ टीम हिस्सा लेंगी। शेष दो…
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। वर्ष 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आदेश 29 मार्च को जारी हुआ, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तिवारी की पीएमओ में कार्य के उनके अनुभव के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है, जो पहले आमिर खान की…
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल सोमवार से ब्राजील के फोज डू इगुआकु में शुरू होने वाले पहले विश्व मुक्केबाजी कप में 10 सदस्यीय भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम की अगुआई करेंगे। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में मुक्केबाजी को शामिल किए जाने और फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से अस्थाई मान्यता प्राप्त करने के बाद यह टूर्नामेंट विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहली प्रतियोगिता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए स्पर्धाएं आयोजित होंगी लेकिन भारत ने केवल पुरुष मुक्केबाजों को भेजा है क्योंकि महिलाओं की राष्ट्रीय चैंपियनशिप बृहस्पतिवार को ही समाप्त हुई है। यह पहली बार होगा जब…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया है। रेणुका के सर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार की ओर सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान पर रवाना किया…
