- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को इतालवी फैशन ब्रांड प्राडा के खिलाफ कोल्हापुरी चप्पलों के कथित अनधिकृत उपयोग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की खंडपीठ ने याचिका दायर करने वाले पांच वकीलों के अधिकार क्षेत्र और वैधानिक आधार पर सवाल उठाए। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से पूछा, “आप कोल्हापुरी चप्पल के मालिक नहीं हैं। आपका अधिकार क्षेत्र क्या है और इसमें जनहित क्या है?” खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि केवल पीड़ित व्यक्ति या कोल्हापुरी चप्पल के पंजीकृत स्वामी ही इस तरह का मुकदमा दायर कर सकते हैं। याचिका…
उच्चतम न्यायालय मध्य प्रदेश के कुछ केंद्रों पर बिजली कटौती के पीड़ित अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2025 दोबारा कराने का निर्देश देने से इनकार करने संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर बुधवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ अगले सप्ताह याचिका पर सुनवाई करेगी। वकील ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था कि काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होनी है। पीठ ने इस बात पर गौर किया कि काउंसलिंग कई चरणों में होगी और यदि छात्र मामले में सफल होते हैं तो वे…
डरबन सुपर जायंट्स ने पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर को आगामी 2025-26 दक्षिण अफ्रीका 20 सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है, जो फ्रेंचाइजी का लगातार चौथा नेतृत्व होगा। विश्व क्रिकेट में एक सम्मानित हस्ती और दक्षिण अफ्रीका के सबसे प्रसिद्ध ऑलराउंडरों में से एक, क्लूजनर ने पहले सीजन में शामिल होने के बाद से डरबन सुपर जायंट्स की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में, टीम सीजन 2 में फाइनल में पहुंची। हालांकि सीजन 3 एक चुनौतीपूर्ण अभियान था, फ्रेंचाइजी एक खिताब जीतने वाली टीम बनाने के अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं फिल्मकार धीरज कुमार का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। धीरज कुमार सोमवार को सांस लेने में तकलीफ कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया। सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर धीरज कुमार के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, श्री धीरेज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं। वह 1970 से सिन्टा के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं, उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे, उनके परिवार और प्रियजनों के…
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2022 के उस फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की, जिसमें पीएमएलए के तहत धन शोधन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारों को बरकरार रखा गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामले को 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया, जब केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह उपलब्ध नहीं हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता…
उच्चतम न्यायालय ने एक आतंकवादी कृत्य से कथित रूप से जुड़े तिहरे हत्याकांड के दोषी गुलाम मोहम्मद भट की समय पूर्व रिहाई का आदेश देने से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने भट को एक अन्य लंबित मामले में आवेदन दायर करके केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सजा छूट नीति को चुनौती देने की अनुमति दे दी। पीठ ने भट की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर इस आधार पर सुनवाई की कि उसने 27 साल जेल में बिताए हैं। भट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस पेश…
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एएक्स-4 मिशन के अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंगलवार को धरती पर लौट आये। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे के करीब समुद्र में उतरा। ग्रुप कैप्टेन शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस पर 18 दिन बिताये। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक अनुसंधानों को अंजाम दिया। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर यान भारतीय समय के अनुसार सोमवार दोपहर बाद चार बजकर 35 मिनट पर आईएसएस से रवाना हुआ था। बाइस घंटे से ज्यादा के सफर के…
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन पर सेना पर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का परिवाद दायर किया गया है। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों समर्थक भी एयरपोर्ट से कोर्ट परिसर तक उनके साथ पहुंचे।गौरतलब है कि सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने न्यायालय के समक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर कर बताया था कि 16 दिसंबर 2022 को राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विभिन्न मीडिया कर्मियों और जनसमूह को संबोधित करते…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
