- सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी
- Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
- अक्टूबर में महंगाई ने तोड़ा रिकार्ड : आसमान पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, शहरों से ज्यादा गांवों में दिखा असर
- बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित की दो दोषियों की उम्रकैद की सजा, जमानत पर रिहाई का आदेश
- 68,500 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाहर जमकर नारे बाजी, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन
- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों व वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका : राज्यपाल
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026
Author: admin
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दो फाड़ के बीच चुनाव आयोग ने 18 सितंबर को बड़ा आदेश जारी किया है। आयोग ने दोनों गुटों को अंतरिम व्यवस्था के तहत अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। इससे पहले 17 सितंबर को आयोग ने पार्टी के नाम और मौजूदा चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया था। आयोग के नए आदेश के मुताबिक अरूप रॉय/ऋतब्रत बनर्जी गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। इस गुट को चुनाव चिह्न के तौर पर ‘लिफाफा’ (Envelope) आवंटित किया गया है। वहीं, ममता बनर्जी गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया…
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को विस्तार देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शासन ने सुल्तानपुर, अमेठी समेत 14 जिलों में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है। इन कॉलेजों का संचालन संबंधित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें होंगी। इस तरह सरकारी क्षेत्र में कुल 840 नई बीएससी नर्सिंग सीटें बढ़ेंगी।नए राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2027-28 से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने नर्सिंग शिक्षा के विस्तार के लिए हर जिले में नर्सिंग कॉलेज उपलब्ध कराने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए हैं, पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है। इस योजना के तहत 2 सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा भी पीएम मोदी की तस्वीरों और बधाई संदेशों से जगमगा उठा। दुबई के समाजसेवी बू अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बू अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीडियो साझा किया। डॉ. अब्दुल्ला ने पोस्ट में बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों, भारतीय तिरंगे और ‘जन्मदिन मुबारक’, ’75 वर्ष’, ‘सेवा ही संकल्प है’ और ‘इंडिया फर्स्ट, द इंस्पिरेशन’ जैसे संदेशों से जगमगा उठी, जिसे डाउनटाउन दुबई…
‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के उद्घाटन समारोह में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर परिवेश तेजी से बढ़ रहा है जिससे नवाचार, निवेश और वृद्धि के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को चिप विनिर्माण के लिए नए और भरोसेमंद ठिकानों की जरूरत है और भारत इसके लिए खुद को तैयार कर रहा है। भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में सभी कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक चिप विनिर्माण की 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और अगले चरण में इनकी संख्या और बढ़ेगी।…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में संयुक्त बलों ने कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को उधमपुर जिले के माजलता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद, संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ (गोलीबारी) हुई। अधिकारियों ने बताया, “इसके बाद हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में अभियान अभी भी जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।” इस अभियान की शुरुआत जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के विशेष पैरादूपर्स ने की थी। मुठभेड़ शुरू होते ही…
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली सरकारी सिंचाई व्यवस्था को बिजली के बिल का झटका न लगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 300 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह रकम सरकारी नलकूपों और बड़ी-मध्यम लिफ्ट नहरों की बिजली के भुगतान में खर्च होगी। सरकार की ओर से यह राशि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को अग्रिम भुगतान के तौर पर दी जाएगी। दरअसल, गांवों में सरकारी नलकूप किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का बड़ा साधन हैं। इसी तरह बिजली से चलने वाली लिफ्ट नहरों के जरिए भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है। इन व्यवस्थाओं के…
अगर आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। SBI Research की ताजा Ecowrap रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में 25 बेसिस प्वाइंट और दिसंबर में भी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। इस तरह आने वाले महीनों में रेपो रेट कुल 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की संभावना जताई गई है। SBI Research ने अक्टूबर में होने वाली अगली मौद्रिक नीति बैठक में ही 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जोरदार वकालत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महंगाई और…
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में मूल्य आधारित खरीदारी से थोड़ा संभल गए। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्क रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि बाजार की बढ़त को सीमित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 244.02 अंक चढ़कर 74,293.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.20 अंक की बढ़त के साथ 23,201.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक,…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
