गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने और मां वैष्णो देवी के दर्शन का सपना देखने वाले हजारों यात्रियों के लिए जम्मू और मुंबई समेत कई प्रमुख रूटों पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि दो महीने पहले टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी सीट की गारंटी नहीं मिल पा रही है। जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोआ-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 10 अगस्त तक सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में तो…
Author: admin
भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में मानवता के एक बड़े हिस्से को लाभ पहुंचाने की क्षमता है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिया। फ्रांस के नीस शहर में हो रही ‘भारत इनोवेट्स समिट’ के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,”एक दशक पहले, दुनिया भारत को मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन आज भारत तेजी से टेक्नोलॉजी देने वाले देश के रूप में उभर रहा है। भारत…
बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों की देरी से भड़क गए। पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के बाद तोड़फोड़ पर उतर आए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को यहां हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारी बवाल हो गया। बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा देने पटना पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों की देरी पर भड़क गए। रविवार को पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन (Patilputra Railway Station) पर उनका विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव के बीच रेलवे स्टेशन पर भयंकर तोड़फोड़ मचाई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे जहां वह राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता करेंगे तथा कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोदी, 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। रविवार रात स्लोवाकिया पहुंचने के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है। राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों का इंतजार है।” प्रधानमंत्री फ्रांस के नीस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के…
उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र पर सोमवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) से पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस पहली उड़ान के साक्षी और यात्री कोई और नहीं, बल्कि जेवर क्षेत्र के वही ग्रामीण और किसान बने, जिन्होंने इस भव्य ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें अधिग्रहित कराई थीं। हाथों में बोर्डिंग पास थामे हवाई अड्डे पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्ग किसानों के चेहरों पर अपनी ही त्याग की भूमि से आसमान छूने का गर्व साफ दिखाई दे रहा था। लखनऊ पहुंचने पर…
7 गोलियां चलाईं और फरार हो गए अधिकारियों के अनुसार यह जिम राजौरी गार्डन के रहने वाले दो व्यक्तियों का है, जबकि गुरु रंधावा इससे ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पश्चिम विहार पूर्व थाने को फोन के जरिए दी गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश जिम के पास पहुंचे और अचानक कांच के हिस्से पर कई राउंड गोलियां चला दीं, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, हमले में कम से कम सात गोलियां चलाई गईं। एक…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते है 2017 से पहले इस क्षेत्र की पहचान नहीं थी जबकि खुद मुख्यमंत्री जी की 2017 से पहले कोई पहचान नहीं थी। प्रदेश में विकास के लिए हमेशा समाजवादियों ने काम किया है। समाजवादी सरकार ने मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 108 में एंबुलेंस सेवा शुरू की। भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया। महिलाओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा का भी बुराहाल हो गया। अस्पताल जाने पर न इलाज मिल रहा है…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक विशेष और भावुक कार्यक्रम में मालवीय नगर (हौजरानी) में हुए भीषण अग्निकांड और साकेत (सैदुलाजाब) में इमारत ढहने की दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन नागरिकों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बचावकर्मियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाई। उन्हें 21,000 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय और छतरपुर के विधायक करतार सिंह…
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और आजमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे गोरखपुर में 295 करोड़ और आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 39 बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज ऋषि-मुनियों की पावन तपोभूमि आजमगढ़ एवं महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पुण्यभूमि गोरखपुर विकास, जनविश्वास और लोककल्याण के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी। आजमगढ़ में…
