- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि इस साल 31 मई तक, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 2,000 से ज़्यादा अस्पतालों को सूची से हटा दिया है और 1,200 अन्य को निलंबित कर दिया है। नड्डा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि योजना के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 29 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 328.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नड्डा ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के कारण 2,359 अस्पतालों को सूची से…
लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, विपक्षी सदस्य चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच आवश्यक पत्र सदन के पटल पर रखवाने…
देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित **लाखामंडल** ऐसा ही एक प्राचीन और रहस्यमयी धार्मिक स्थल है। यहां स्थित लाक्षेश्वर शिव मंदिर को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं और इसे महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लाखामंडल के प्राचीन शिव मंदिर का वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए मंदिर की वास्तुकला और प्राकृतिक परिवेश की भी सराहना की।…
ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं के दौरान उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले तरीकों के खिलाफ केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने IndiGo, Zepto, Physics Wallah, BookMyShow, FirstCry और SpiceJet समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यसभा में दिए लिखित जवाब में यह जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे ऑनलाइन इंटरफेस के इस्तेमाल को रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई गई है, जो उपभोक्ताओं के खरीदारी या सब्सक्रिप्शन से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।
NEET UG पेपर लीक मामले में पिछले माह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके बड़ी मुश्किल में फंसते प्रतीत हो रहे हैं। दरअसल, दिपके के खिलाफ अधिवक्ता रिंकी चटर्जी की शिकायत पर Zero FIR दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन में एक नाबालिग की भागीदारी हुई, जिसके आधार पर दिपके के खिलाफ POCSO Act सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत काररवाई की मांग की गई है।
: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों के सामने अपनी तैयारियों को परखने का अहम मौका होगा। टीम इंडिया शुक्रवार से नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय बल्लेबाज खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। हाल की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को घरेलू परिस्थितियों में भी अच्छी स्पिन गेंदबाजी के सामने परेशानी हुई थी। श्रीलंका में परिस्थितियां भी स्पिन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। ऐसे में 15 अगस्त…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को ऑडियो लिंक के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उनके बेटे और पूर्व सलाहकार सजीब वाजेद जॉय अमेरिका से ऑनलाइन जुड़े। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मां को भारत में पूरा सम्मान मिला है। सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि भारत में उनकी मां की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे।…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि तथा आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि अथवा अन्य वर्षाजनित घटनाओं से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
