Author: admin

 FCRA संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजे जाने के बाद मायावती ने कहा कि विपक्ष को संसद चलने देना चाहिए था, ताकि विधेयक की कमियों पर सदन में चर्चा हो सकती। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने बयान में कहा कि सरकार FCRA संशोधन बिल को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए अन्य विधेयकों की तरह जल्द पारित कराना चाहती थी। हालांकि, विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच संसद में प्रारंभिक…

Read More

कैग की कॉरपोरेट गवर्नेंस समीक्षा में सामने आया कि SEBI से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के MoU स्कोर में प्रशासनिक मंत्रालयों और DPE ने अंक नहीं काटे। रिपोर्ट में बोर्ड में स्वतंत्र और महिला निदेशकों की कमी भी सामने आई।

Read More

लागत से कम कीमत पर बिकवाली का असर बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजार में साफ दिखाई दिया। सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन की कीमतों में भी मामूली कमजोरी रही। इसके विपरीत, आवक कम होने और आगामी त्योहारों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन के भाव में हल्का सुधार आया। वहीं, उपलब्धता बेहद कम रहने और ब्रांडेड कंपनियों की औद्योगिक मांग बढ़ने से बिनौला तेल की कीमत भी मजबूत हुई।

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपने 11 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कैग (CAG) रिपोर्ट को केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज बताया।प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान ऑडिट नहीं कराया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में 24 CAG रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इन…

Read More

 देशभर में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के व्यापक अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए देशवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और प्रत्येक नागरिक को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। वीडियो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।

Read More

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सदन में विरोध जतायालोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी एन.के. प्रेमचंद्रन ने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा तेज हो गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब…

Read More