मुंबई। अमेरिकी बाजार के बेहद कमजोर रुख, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा।
Author: admin
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने दस दिनों भारतीय बाजार में 326 करोड़ रूपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।
दुबई। पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दबाव में असाधारण धैर्य का शानदार परिचय दिया। कोहली के नाबाद शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार की रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 20:47 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई और कुछ सेकंड तक इसके झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा में 34.28 उत्तरी अक्षांश और 74.00 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं हैं।
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी बांका, बेगुसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जैसे कई पड़ोसी जिलों के किसानों के साथ बातचीत करने के अलावा हवाई अड्डा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली। नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी हुई तथा उसके विधायक सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठे। सत्र शुरू होने से पहले राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। सबसे वरिष्ठ विधायक होने के नाते लवली सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की देखरेख करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। फिर उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों ने…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश-विदेश से आए निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की तमाम खूबियों को ना केवल विस्तार से रखा, बल्कि इस बात पर भी बल दिया कि राज्य में निवेश का सही समय यही है। मोदी राजधानी भोपाल में आज से शुरू हुए दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ये आयोजन देश में अपनी तरह के अनूठे राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हो रहा है। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत देश-विदेश के कई ख्यातिप्राप्त उद्योगपति और कई देशों के राजदूत समारोह में उपस्थित…
नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) की ओर से आतंकी हमले की संभावित कोशिश के बारे में जानकारी मिली है। जिसमें आतंकी प्लान बना रहे है कि चैंपियंस ट्रॉफी देखने आए विदेशियों का अपहरण कैसे किया जाए और उसके बदले फिरौती ली जाए। पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) से संभावित खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। भारतीय एजेंसियों ने भी पाकिस्तान को ऐसे हमले की संभावना के बारे में जानकारी दी है। इस्लामिक स्टेट–खुरासान प्रांत (ISKP) खासकर चीनी और अरब देशों के नागरिकों को…
