Author: admin

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सोमवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति ने विपक्ष की बात नहीं सुनी और दावा किया कि समिति का उद्देश्य सिर्फ़ राजनीतिक था। आपने विपक्ष के सभी 44 संशोधनों को खारिज कर दिया और सत्ता पक्ष के सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया। आप हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। क्या यह जेपीसी थी या औपचारिकता? इस जेपीसी का उद्देश्य राजनीतिक था।” कार्यों की सूची के अनुसार, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट आज सदन में पेश नहीं की जाएगी। रिपोर्ट 30 जनवरी, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को…

Read More

कई मामलों में वांछित और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस का सामना कर रहे गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को रविवार को फिलीपीन से भारत प्रत्यर्पित कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने बताया कि हरियाणा पुलिस को पानीपत में दर्ज आपराधिक साजिश और हत्या के एक मामले में जोगिंदर ग्योंग की तलाश थी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि यहां भी पुलिस को उसकी तलाश थी। संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय जांच…

Read More

फरीदाबाद में एक कर्मचारी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पॉलिसी पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर एक व्यक्ति के साथ तीन करोड़ 47 लाख रुपये हड़पे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मच्छगर गांव के निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि 2015 में उसके पास राजेश मेहरा नामक व्यक्ति का फोन आया जिसने अपने आपको आईडीबीआई फेडरल बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके दो लाख रुपए इस बैंक में जमा है, इसके अलावा आपकी तीन पॉलिसी…

Read More

हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब कमेटी राज्य मे नये जिले, तहसील और उप तहसीलों के गठन पर विचार करेगी। इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी की चार फरवरी को बैठक बुलाई गई है। इस दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और हरियाणा के मंत्री वापस लौट आएंगे। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार से लौटते ही कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य में नये जिलों के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने की योजना बनाई है। हरियाणा में इस समय 22 जिले हैं। बताया जाता है ​कि पांच और नए जिले बनाए जाएंगे।…

Read More

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें। इसके अलावा, आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया।

Read More

नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी। समिति ने बुधवार को 655 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट को बहुमत से स्वीकार किया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव समाहित हैं।

Read More