- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार की कई पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र द्वारा किया जा सकने वाला सबसे प्रभावशाली काम है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के युवाओं ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हमारी युवा शक्ति गतिशील, नवोन्मेषी और दृढ़ संकल्पित है। हमारे युवाओं ने बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास के साथ भारत के विकास को गति दी है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 11…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कश्मीर रेल संपर्क परियोजना के बारे में ‘‘अर्धसत्य फैलाने’’ के लिए कांग्रेस की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो काम शुरू किया उसे पूरा किया जबकि विपक्षी पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल घोषणाएं कीं और उन्हें पूरा करना भूल गयी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन (यूएसबीआरएल) शासन में निरंतरता का एक शानदार उदाहरण है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी स्वीकार नहीं करते, लेकिन वह इससे बच भी नहीं सकते। रमेश ने कहा कि शासन में निरंतरता शामिल होती है,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह पुल आठ साल से अधिक समय में 1,486 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा लेकर पुल पर चले। इससे पहले, मोदी रेल के इंजन वाले डिब्बे में सवार होकर उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उपस्थित थे। वास्तुकला का अद्भुत नमूना चिनाब रेलवे पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पेरिस के प्रतिष्ठित एफिल…
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प धमकी देकर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रुकवाने की बात करके लगातार देश के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर खामोश हैं और उनके किसी दावे का खंडन नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ श्री ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने ‘भारत को धमकी देकर सैन्य कार्रवाई करने से रोका है। उनका यह दावा हमारी संप्रभुता पर खतरा है और ऐसा कह कर वह देश के सम्मान को ठेस पहुंच रहे…
कटरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश से विकास की नयी परियोजनायें चलाने का फैसला किया गया है, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश के विकास की गति को नयी दिशा मिलेगी। पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर अंजी रेल पुल के उद्घाटन और कटरा से श्रीनगर के लिए पहली वंदेभारत यात्री सवार गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद संबोधित करते हुए कहा, “आज का यह कार्यक्रम मां भारती की एकता और इच्छा शक्ति का विराट उत्सव है।”
राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को बताया कि कर्नाटक सरकार बड़े आयोजनों, सभाओं और जश्न के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। यह कदम बुधवार को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना के बाद उठाया गया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु’ (आरसीबी) टीम की आईपीएल जीत के जश्न में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार उन खामियों का पता लगाएगी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहपस्पतिवार को अपने आवास पर ‘सिंदूर’ का एक पौधा लगाया जो उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने भेंट किया था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन के मद्देनजर इस पौधे को लगाने का विशेष महत्व है।
असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही। 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ और भूस्खलन की पहली लहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई जिसमें बुधवार को मरने वाले दो लोग भी शामिल हैं। कछार जिले में एक व्यक्ति लापता हो गया। ब्रह्मपुत्र सहित नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा इसकी सहायक नदियों में भी…
दो बार की TMC की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने 3 मई को BJD नेता पिनाकी मिश्रा के साथ जर्मनी में सात फेरे लिए हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उन्होंने जर्मनी में शादी कर ली है और उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। जिसमें वह पिनाकी मिश्रा के साथ मांग टीका और गहनों के साथ लदी नजर आई। इससे पहले महुआ मोइत्रा डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
