Republic Day 2025: देशभर में 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से तैयारी हो रही है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण ‘जन भागीदारी – स्वर्णिम भारत के शिल्पकार’ थीम पर आधारित होगा। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी और यह 90 मिनट तक चलेगा। इस आयोजन में कुल 77,000 लोगों को निमंत्रण दिया गया है। बता दें, दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से मुफ्त सेवा प्रदान करेगी और बारिश से बचने के लिए रेन पोंचो भी उपलब्ध रहेंगे। जानें मुख्य झलकियां बता दें, परेड में कुल 31 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें 16 राज्यों की झांकियां…
Author: admin
Premanand Ji Maharaj Tips: प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों और गहन बातों के लिए अपने भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वे सुबह 3 बजे परिक्रमा के लिए निकलते हैं। उस दौरान भक्त उनके दर्शन के लिए कतार में खड़े रहते हैं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए मशहूर हस्तियां भी कतार में खड़ी रहती हैं। वे जीवन के रहस्यों के बारे में भी बात करते हैं। महज 13 साल की उम्र में घर छोड़कर संन्यास लेने वाले प्रेमानंद की ख्याति बहुत तेजी से फैल रही है। साल 2025 में लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें ये काम प्रेमानंद जी…
UP Doctor: उत्तर प्रदेश में जल्द ही डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि, योगी सरकार प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रही है। CMO पर भी होगी कार्रवाई इसलिए सरकार की तरफ से यह बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। इसको लेकर CMO को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी भी स्थिति में सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो संबंधित डॉक्टर के साथ ही CMO पर…
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को फैसला आएगा, लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के सियासी अखाड़े में उतर गए हैं। मुस्लिम इलाकों में होगी Yogi की सभाएं विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी दिल्ली में 14 सभाएं करने जा रहे हैं। इन 14 सभाओं में वो सीटें शामिल हैं जहां मुस्लिम बहुल आबादी है। प्लान के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ दिल्ली में 14 जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7.6 करोड़ से अधिक सदस्य ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है, जो अब उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करने में मदद करेगी। इस नई सुविधा के तहत, EPFO मेंबर बिना नियोक्ता के सत्यापन या EPFO की मंजूरी के, अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, पिता/माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, आदि को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। यह सुविधा 18 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है। किसे मिलेगा इसका लाभ? यह सुविधा उन कर्मचारियों को दी जाएगी जिनका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) 1 अक्टूबर 2017…
हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों की सूची में बदलाव की तैयारी में हैं। अनुसूचित जातियों में तीन जातियां ऐसी हैं, जिनके नाम विवादित माने जा रहे हैं। कई साल से इस सूची को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन अब करीब 12 साल बाद हरियाणा सरकार ने इस सूची में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। ऐसी किसी भी सूची में बदलाव का अधिकार केंद्र सरकार को है और इसके लिए संसद में कानून में संशोधन की जरूरत पड़ती है। हालांकि सूची में बदलाव की पहल हरियाणा सरकार ने की है, लेकिन सूची बदलने…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के गांव घल कलां स्थित ISF कॉलेज में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं को समय की आवश्यकता के अनुसार उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता, तो महिलाओं के बिना देश भी नहीं चल सकता। महिलाओं कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आज़ादी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के मान-सम्मान और उन्हें उनके हक देने के लिए…
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जो 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उन्होंने रविवार को चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई। डल्लेवाल को ग्लूकोज ड्रिप लगा दी गई है। लेकिन डल्लेवाल ने अभी तक मरण व्रत खत्म नहीं किया है। कृषि मंत्रालय ने शनिवार रात धरनास्थल पर पहुंचकर डल्लेवाल को कृषि मंत्रालय का पत्र सौंपा जिसमें 14 फरवरी को बातचीत के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया है। किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने चिकित्सा सहायता की अनुमति देने के निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि डल्लेवाल की तबीयत खराब हो गई है, उपवास के दौरान नेता का…
