- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
खिताब के दावेदार के रूप में शुरुआत करने के बाद लड़खड़ाने वाली शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में शुक्रवार को यहां पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं 30 मई को सीएसए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री के आसपास और पंडाल में रहने वाले अधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की कोविड जांच कराने का निर्णय लिया है, ताकि प्रधानमंत्री तक कोरोना का संक्रमण न पहुंच सके। इंतजाम के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दो सौ किट भी मुंबई से मंगा ली हैं।
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह ‘‘बड़ी सफलता’’ है। ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ वो होते हैं जो आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं लेकिन वे इतने कट्टरपंथी हो चुके होते हैं कि आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। ये लोग आम लोगों के बीच रहते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है हमले को अंजाम देकर फिर से सामान्य जीवन बिताने लगते हैं।
फोन टैपिंग मामले में तेलंगाना के SIB पूर्व प्रमुख को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अंतरिम संरक्षण
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फोन टैपिंग मामले में आरोपी तेलंगाना के विशेष आसूचना ब्यूरो (एसआईबी) के पूर्व प्रमुख टी. प्रभाकर राव को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने राव को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया और कहा कि उनका पासपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अलीपुरद्वार में करोड़ो रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। PM मोदी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की भी नींव रखी है। प्रधानमंत्री ने यहां लोगों से कहा कि हम विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं और इसमें बंगाल की भागीदारी भी जरूरी है. अलीपुरद्वार में गैस प्रोजेक्ट की वजह से 2.5 लाख से ज्यादा घरों को फायदा होगा। पीएम ने यहां पर अपने संबोधन में कहा ‘आज भारत ‘विकसित राष्ट्र’ की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित और अनिवार्य भी है। केंद्र सरकार…
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ बाजार में पिछले दो सत्र से जारी बढ़त थम गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460.38 अंक फिसलकर 81,716.07 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 162.05 अंक लुढ़कर 24,839.10 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसक्स 627.86 अंक की गिरावट के साथ 81,548.59 अंक पर और निफ्टी 178 अंक फिसलकर 24,807.95 अंक पर कारोबार करने लगा।
सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उनके पास मैदान के हर कोने में शॉट्स खेलने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी को नया आयाम दिया है। उनके पास हर वो शॉट है, जिससे वह विरोधी गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। सूर्या इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल सीजन 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया…
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से हैरान ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने उन्हें ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं, लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया, जो टूर्नामेंट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। वॉ ने जियो स्टार द्वारा आयोजित, क्रिकेट…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
