- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
शहर में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उपनगरीय ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मामूली देरी से चल रही हैं, जबकि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस और मेट्रो सेवाएं जारी हैं।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह झारखंड की एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की उस याचिका पर विचार करेगा, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की देखभाल की छुट्टी की गुहार ठुकराने के आदेश को चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए जी मसीह की पीठ ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के शीघ्र सुनवाई करने के अनुरोध पर सहमति जताई और कहा कि अगले सप्ताह इस मामले पर विचार किया जाएगा। पीठ की ओर से मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ”सोमवार को सूचीबद्ध करें।” अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वह (याचिकाकर्ता) एकल अभिभावक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं। वे मंगलवार सुबह पहले गांधी नगर पहुंचे। जहां पीएम ने रोड शो किया और इसके बाद जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि हम आतंकवाद वाले कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का भी जिक्र किया।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में संक्रमण के सबसे ज़्यादा 35 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पुणे में आठ मामले सामने आए हैं।राज्य में मई में अब तक कुल 242 कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जो पिछले महीनों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा है। गत एक जनवरी से महाराष्ट्र में 7,389 कोविड-19 टेस्ट किए गये हैं, जिनमें 300 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। इनमें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह के अंत में 31 मई को प्रस्तावित भोपाल यात्रा के मद्देनजर मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। पीएम मोदी यहां जंबूरी मैदान पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पूरे राज्य से लगभग दो लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाल ही में कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान का अवलोकन कर चुके…
कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और सरकार पर विपक्ष को दबाने तथा प्रेस की आजादी को खत्म करने के लिए ‘आपातकाल’ जैसी तानाशाही नीति अपनाने का आरोप लगाया।विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “देश में आपातकाल का सबसे काला इतिहास रहा है और आज भी वह दमनकारी रणनीति के माध्यम से “लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटना” जारी रखे हुए है। कांग्रेस की राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालने, मीडिया की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को…
कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया। भारत के इस रोमांचक मुकाबले में कनिका (46वां और 50वां मिनट) के अलावा सोनम (21वां) ने गोल किये। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सेगल (तीसरा) और अगस्टिना मैरी (24वां) ने गोल किए। उरुग्वे ने तीसरे मिनट में ही सेगल के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल कर ली। सोनम ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके तीन मिनट के बाद ही मैरी ने…
चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के न्यूरोसर्जरी विभाग ने ‘एक्रोमेगाली’ से पीड़ित एक ऐसे मरीज का इलाज किया है जिसकी वृद्धि संबंधी हार्मोन के अनियंत्रित स्तर के कारण लंबाई सात फुट सात इंच हो गई है। संस्थान ने यह जानकारी दी। ‘एक्रोमेगाली’ ऐसी दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति होती है जो शरीर में वृद्धि हार्मोन (जीएच) का स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण पैदा होती है। इसके कारण कुछ हड्डियां, अंग और अन्य ऊतक बड़े हो जाते हैं मरीज जम्मू कश्मीर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है और वह अस्पताल में अब तक आया सबसे लंबा मरीज है। इस संस्थान…
मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार को कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
