- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
हवाई अड्डे पर जमीनी रख-रखाव और माल ढुलाई परिचालन का कामकाज देखने वाली तुर्किये की कंपनियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय से बुधवार को कहा कि विमानन नियामक ‘नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो’ (बीसीएएस) द्वारा उनकी सुरक्षा मंजूरी रद्द किया जाना उचित प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष दलील देते हुए कहा कि ‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ पिछले 17 साल से यह कारोबार कर रही हैं और बीसीएएस का फैसला उनके लिए एक ‘झटका’ है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों के लिए संगठनात्मक भूमिकाओं और विदेश समन्वय के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नयी सूची जारी की। इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के हस्ताक्षर वाले पत्र के माध्यम से की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय को पार्टी का विदेशी समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए अन्य सह प्रभारियों के तौर पर विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीकानेर के पलाना (देशनोक) में बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। राजस्थान में बीकानेर आए प्रधानमंत्री मोदी ने पलाना में, भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।’’
पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि युवा भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड दौरा कठिन होगा जिसके तीन दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय लग रहा है जबकि शीर्ष और मध्यक्रम नया होगा। बीस जून से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का आगाज होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की छह विकेट से जीत के…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों ने स्वयं ही दुनिया को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सबूत उपलब्ध करा दिए हैं और इस अभियान के तहत जिन लोगों को निशाना बनाया गया था, उनके ताबूतों को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और नेताओं द्वारा ले जाया गया था। दक्षिण गोवा के वास्को में मोरमुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के सटीक सैन्य हमलों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को करारा संदेश दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इससे वैश्विक संदेश गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की धरती…
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सॉवरेन पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की यूएई शाखा ने ‘जयवान कार्ड’ पेश करने के लिए इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल (आईएसजी) के साथ साझेदारी की है। बैंक के अधिकारियों नेबातचीत में इस बात की पुष्टि की कि ग्राहकों के लिए यह अगले 30 दिन के भीतर उपलब्ध होंगे। इसकी घोषणा कार्यक्रम में शामिल एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बीओबी यूएई अपने सॉवरेन पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है और बीओबी द्वारा कार्ड पेश किया जाना व्यापक विनियामक संरेखण एवं जयवान कार्ड पर रणनीतिक रूप से ध्यान देने का हिस्सा है। ’’…
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात आज यहां जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस रैली में कही। राष्ट्रीय ध्वज लहराकर रैली की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश भर के लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है। नागरिक अब सशस्त्र बलों के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवादी शिविरों को…
भारत, अमेरिकी शुल्क एवं वैश्विक व्यापार व्यवधानों के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि घरेलू वृद्धि चालक और निर्यात पर कम निर्भरता अर्थव्यवस्था को सहारा दे रही है। रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को बयान में कहा कि निजी खपत को बढ़ावा देने, विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की सरकारी पहल से वैश्विक मांग के कमजोर होते परिदृश्य की भरपाई करने में मदद मिलेगी। मुद्रास्फीति में कमी से ब्याज दरों में कटौती की संभावना बनती है, जिससे अर्थव्यवस्था को और अधिक समर्थन मिलेगा, साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
