- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से भेंट की। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोग के समक्ष प्रस्तुति दी और राज्य की ओर से एक अतिरिक्त ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए निधि आवंटन बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश के पहाड़ी राज्य भौगोलिक दृष्टि से विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं इसलिए उन्हें उनका उचित हक मिलना चाहिए। प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राज्य द्वारा दी जा रही सेवाओं के…
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित विभिन्न बजटीय और वित्तीय मामलों से केंद्र सरकार को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल और अन्य विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा को कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया है। गुरुवार देर शाम नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल सरकार को यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) शुरू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक तो प्रदेश में पुरानी पेंशन…
उद्योगपति गौतम अदाणी ने हरित ऊर्जा, सड़क निर्माण एवं पूर्वोत्तर राज्यों में डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए अगले 10 वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी और कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है। इससे पहले समूह ने असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की फरवरी में घोषणा की थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में समूह ने अभी तक एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। अदाणी समूह के प्रमुख ने ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में कहा कि…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देते हुए भारत पर कई हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को विफल कर दिया। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन के बाद भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर अपनी बात रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। इसी कड़ी में डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा। हालांकि, रूस पहुंचने पर उनके विमान को करीब 45 मिनट तक हवा…
त्रि-सेवा कमान द्वारा अधिक ऊंचाई वाले हथियार का परीक्षण किए जाने के कारण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के हवाई क्षेत्र को शुक्रवार सुबह सात बजे से तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) भारत में एकमात्र त्रि-सेवा कमान है। अंडमान एवं निकोबार कमान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आज की तरह कल भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर एवं आसपास का हवाई क्षेत्र तीन घंटे (सुबह सात बजे से 10 बजे तक) के लिए बंद रहेगा। हमने 16 मई को पहले ही ‘नोटिस टू एयरमैन’ (नोटम)…
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ के भीतर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक नया अड्डा स्थापित करते समय माओवादियों की गोली का शिकार हुआ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक ‘कोबरा’ कमांडो अर्द्धसैनिक बल के उन सात कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें ‘शौर्य चक्र’ वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। माओवादियों की गोली का शिकार होने से पहले कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट ऐक्शन (कोबरा) के कमांडो ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। ‘201 कोबरा बटालियन’ के कांस्टेबल पवन कुमार और उनके साथी कांस्टेबल देवन सी. को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के…
रॉयल चैलेंलर्स बंगलूरु की टीम बुधवार देर शाम राजधानी पहुंची। 23 मई को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर दर्शकों की खास नजर होगी। वहीं मुकाबले के तैयार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बुधवार को अभ्यास से दूरी बनाई। अब दोनों टीमें गुरुवार को इकाना स्टेडियम में संयुक्त अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देंगी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा एजेंसियों को चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरु हो गयी है।फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान में आज सुबह किश्तवाड़ के छत्रू में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अभियान जारी है…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और अन्य के खिलाफ कथित सोना तस्करी संबंधी धन शोधन मामले की जांच के तहत कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से जुड़े परिसरों पर बृहस्पतिवार को भी छापेमारी जारी रखी। आधिकारिक जानकारी में बताया कि राज्य में सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज और सिद्धार्थ कॉलेज में छापेमारी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को भी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य में 16 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी हवाला ऑपरेटर और अन्य ऑपरेटर को निशाना बनाकर की गई जिन्होंने राव के खातों में कथित तौर पर…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
