तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. आज शनिवार को पुलिस कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची. कोलकाता पुलिस के कालीघाट और शालबनी थाने की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके आवास पहुंची. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. अभी यह साफ नहीं है कि किस मामले की वजह से यह कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी. हेट स्पीच मामले में भी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया है. तृणमूल कांग्रेस के…
Author: admin
सरदारनी सिम्मी कौर बब्बर गाजियाबाद 11 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देश के सबसे चर्चित और प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश, आधारभूत ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। यही कारण है कि आज देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है और योगी आदित्यनाथ निरंतर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र बने रहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी…
नई दिल्ली। (न्यूज़ वार्ता) :ज्यूडिशियल काउंसिल ने देशभर में सार्वजनिक प्रशासन एवं सरकारी संस्थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। ज्यूडिशियल काउंसिल ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारी “सफेद दीमक” की तरह कार्य कर रहे हैं, जो चुपचाप और व्यवस्थित रूप से राष्ट्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं, जनता के विश्वास को नष्ट कर रहे हैं, सुशासन को क्षति पहुंचा रहे हैं तथा भारत की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल के चेयरमैन श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार आज राष्ट्र के समक्ष…
भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 9 जून 2026 की तारीख एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव की गवाह बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दशकों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री का गौरव हासिल कर लिया है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी के लगातार कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने नेहरू जी के 4,398 दिनों के चुनावी कार्यकाल के रिकॉर्ड को पार कर लिया।इस अभूतपूर्व मील के पत्थर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने…
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।वह इस सप्ताह इस्तीफा देने वाली तृणमूल की दूसरी सांसद हैं। इससे पहले, सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि देव के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की।
कोविड-19 महामारी के दौर ने दुनिया भर की कार्यसंस्कृति को पूरी तरह बदल दिया था। उस संकट काल में व्यवसायों को चालू रखने और नौकरियों को बचाने के लिए शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) का चलन आज करोड़ों कामकाजी लोगों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। दफ्तर आने-जाने के तनाव से मुक्ति, समय की बचत और काम में (फ्लेक्सिबिलिटी जैसी खूबियों के कारण आज भी एक बड़ा वर्ग घर से काम करने को प्राथमिकता देता है। यहाँ तक कि लोग इस सुविधा के बदले अपनी तनख्वाह में 4 से 10 फीसदी तक की कटौती सहने को भी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इस हफ्ते जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। लंबे समय से टेस्ट बल्लेबाजी में बादशाहत कायम रखने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की सल्तनत खत्म हो गई है। उनके फ्लॉप शो का फायदा उठाते हुए उन्हीं की टीम के युवा सनसनी हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी हालिया दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है।इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक अब 869 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग…
