बरेली, बरेली कॉलेज में आगामी सत्र से नए पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। कॉलेज परिसर में नए परीक्षा भवन के पास निर्माणाधीन भवन को नए कोर्सों की कक्षाओं के लिए उपयोग में लाने की योजना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार भवन जल्द ही तैयार होने वाला है और नए सत्र से यहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि नए सत्र में कुछ नए कोर्स शुरू किए जाने हैं। भवन तैयार होने के बाद इन्हीं कक्षाओं को यहां स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक…
Author: admin
मुंबई। साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार खासी बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का साथ मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गए। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 545.52 अंक यानी 0.64 प्रतिशत उछलकर 85,220.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 762.09 अंक बढ़कर 85,437.17 तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी चार दिनों की गिरावट से उबरकर 190.75 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 26,129.60 अंक पर बंद…
अयोध्याः श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। योगी ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामना देते हुए प्रार्थना की कि यह वर्ष सभी के लिए मंगलकारी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या ने स्वतंत्र भारत में रामजन्मभूमि आंदोलन के अनेक पड़ाव देखे हैं। अयोध्या के नाम से ही अहसास होता है कि यहां कभी युद्ध नहीं हुआ। कोई भी दुश्मन यहां के शौर्य, वैभव व पराक्रम के आगे टिक नहीं पाया, लेकिन कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ, मजहबी जुनून…
वेलिंगटन। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया और इस तरह यह बारिश से प्रभावित जश्न में नये साल का स्वागत करने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया। दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। पांच मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की विभिन्न मंजिलों से जबरदस्त आतिशबाजी की गई। बारिश के अनुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के…
श्रीनगर। नव वर्ष समारोहों के मद्देनजर घाटी भर में, विशेषकर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है और इन स्थानों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां नव वर्ष समारोह आयोजित होने वाले हैं, जांच और निगरानी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाटी के महत्वपूर्ण प्रवेश…
संजय अरोड़ा :चंडीगढ़ शहर को वित्तीय संकट के दंश से उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार एक बार फिर से अधिकारियों एवं आमजन के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं । निगम आयुक्त अमित कुमार की कार्यशैली की छाप इस बार सदन में भी देखने को मिली। उन्होंने अपने कार्य कौशल से जहां निगम की वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई वहीं आम जन को भी ध्यान में रखते हुए उनके अनुकूल टैक्स एवं बकाया राशि जमा करवाने में राहत प्रदान की। उनके इस साहसी कदम से सुशासन…
यमुनानगर, 1 जनवरी — नववर्ष 2026 के अवसर पर पूर्व मेयर एवं प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, भाजपा हरियाणा मदन चौहान ने प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नया वर्ष हरियाणा के लिए विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई संभावनाएँ लेकर आया है। नववर्ष 2026 पर मदन चौहान ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ अपने संदेश में मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवा अवसरों के क्षेत्र में देश ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे पूरी…
: दवा के थोक कारोबार की 29 से 1 जनवरी तक की बंदी के एलान का असर सोमवार को न्यू मेडिसिन मार्केट में देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं ओल्ड दवा बाजार में कहीं दुकानें खुलीं तो कहीं बंद मिलीं। न्यू मेडिसिन मार्केट की बंदी की घोषणा दवा विक्रेता समिति और दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) गुट ने ओल्ड मार्केट में थोक कारोबार न किए जाने का एलान किया था। उधर, एक अन्य गुट लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन लखनऊ की ओर से दवा बाजार को खोले जाने की बात कही गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1943 में आज ही के दिन पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया।पीएम मोदी ने कहा कि वह क्षण सभी को याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है। आज़ाद हिंद फौज या ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के प्रमुख बोस ने 30 दिसंबर 1943 को पोर्ट ब्लेयर में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ही के दिन 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अदम्य साहस और वीरता के…
