Author: admin

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अरावली पहाड़ियों के मामले में आदेश के बाद अब उच्चतम न्यायालय को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के विषय पर भी हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि यह संस्था बिना किसी भय या पक्षपात के और कानून के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि पिछले एक दशक में एनजीटी की शक्तियों को पूरी तरह से कमज़ोर कर दिया गया है।रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल उच्चतम न्यायालय ने अरावली की परिभाषा में बदलाव को लेकर 20 नवंबर, 2025 को दिए गए अपने ही फैसले को…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए मंगलवार को शिक्षित व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समुदाय के समावेशी विकास के लिए काम कर रही है, ताकि विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। मुर्मू ने झारखंड के गुमला जिले में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक यात्रा (अंतरराज्यीय लोक सांस्कृतिक सभा) को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस समागम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के आदिवासी समुदायों के…

Read More

भाजपा ने बुधवार को कहा कि आगामी बीएमसी चुनावों में हार के डर से दो ‘‘परिवारवादी’’ दल एकजुट हो गए हैं। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा के बाद भाजपा ने ये टिप्पणी की। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘‘दो परिवारवादी दल एक साथ आ गए हैं। हार के डर से उन्होंने गठबंधन कर लिया है। मुंबई की जनता राजग-भाजपा गठबंधन के तहत विकास को चुनना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि…

Read More

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटा कारोबारी सप्ताह होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का रुख सुस्त रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 116 अंक और निफ्टी 35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 85,738.18 अंक के उच्च स्तर तक गया और 85,342.19 अंक के निचले स्तर तक आया। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 35.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,142.10…

Read More

अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इन विमानन कंपनियों को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है जो विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू नागर विमानन बाजारों में से एक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं। क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई बिग…

Read More

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में अमिट छाप छोड़ने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक बार फिर वायु सेना के विमान में उडान भरते हुए आसमान में दमदार वापसी की है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन पूरा करने के कुछ महीने बाद ही उन्होंने वायु सेना में अपनी जिम्मेदारी फिर से संभाल ली है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उडान के बाद एक बार फिर मंगलवार को बीदर में अभ्यास मिशन के दौरान वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के साथ उड़ान भरी। इसे अंतरिक्ष से सीधे उच्च प्रदर्शन वाली सैन्य विमानन गतिविधियों में…

Read More

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान बृहस्पतिवार को ढाका पहुंच गए। वह 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं। रहमान की वापसी ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से देश में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता की एक नयी लहर जारी है जिसने पूरे बांग्लादेश को अपनी चपेट में ले लिया है।हादी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई थी। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी जुबैदा…

Read More