Author: admin

ब्रिस्बेन। भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। अश्विन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर सभी प्रारूपों में ये मेरा आखिरी मैच था। मेरे अंदर अभी…

Read More

ब्रिसबेन,  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये तीसरे टेस्ट मैच को पांचवें दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में शुरु हुई बारिश के कारण ड्रा घोषित कर दिया गया। ट्रैविस हेड को उनके शानदार खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवजा गया। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर मिली 185 रनों की बढ़त के बाद दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया के 275…

Read More

नयी दिल्ली,  खाद्य तेल बनाने वाले बीएन समूह ने अफ्रीका में अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) के निवेश की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में चरणबद्ध तरीके से उभरते बाजारों में प्रवेश करना है। बीएन समूह ने बयान में कहा कि उसकी योजना 2,000 टन की संयुक्त उत्पादन क्षमता वाली तीन विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने तथा ताड़ के बागानों में निवेश करने की है। कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अनुभव अग्रवाल ने कहा कि यह विस्तार वैश्विक उद्यम बनने की दिशा में एक रणनीतिक…

Read More

मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 149.31 अंक की गिरावट के साथ 80,535.14 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 24,273.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही।

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका के कुछ उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाता है और उन्होंने एक बार फिर इसके बदले में भारतीय उत्पादों पर इसी तरह ज्यादा शुल्क लगाने की बात कही है। ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘आम तौर पर देखा जाता है कि अगर वे हम पर शुल्क लगाते हैं तो हम भी उन पर उतना ही शुल्क लगाते हैं। लगभग सभी मामलों में वे हम पर शुल्क लगा रहे हैं, जबकि हम उन पर शुल्क नहीं लगा रहे हैं।’’ उन्होंने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर पूछे…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने एच-1बी वीजा के नियमों में ढील दी है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों के लिए विशेष कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करना आसान हो जाएगा और एफ-1 छात्र वीजा को आसानी से एच-1बी वीजा में तब्दील किया जा सकेगा इस कदम से हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को फायदा होने की संभावना है। सबसे अधिक मांग वाला एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को ऐसे विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति मिलती है, जिनमें व्यावसायिक…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के निःशुल्क उपचार के लिए ‘संजीवनी योजना’ शुरू की जाएगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित है। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के लिए पंजीकरण दो-तीन दिन में शुरू हो जायेगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवी इस योजना के लिए पात्र बुजुर्गों का पंजीकरण कराने के लिए घर-घर जाएंगे। केजरीवाल…

Read More

नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कथित तौर पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही और एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को कहा कि देश संविधान निर्माता का अपमान सहन नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गृह मत्री को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की तस्वीर साझा करते हुए अपने व्हाइट्सएप चैनल पर पोस्ट किया, ‘‘बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं, देश को दिशा देने वाले महापुरुष हैं। उनका अपमान, उनके निर्मित संविधान का अपमान देश नहीं सहेगा। गृह मंत्री माफी मांगें।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’…

Read More

पणजी। गोवा में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार से दूर रखने की एक चाल है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है। इस चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

Read More