Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये अफसर रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक है जो जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।जानकारी के मुताबिक दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाकर मिंज और मलिक ने इसके सेटलमेंट के लिए 75 हजार रुपए मांगे थे।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अदाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कहा था कि भारत सरकार को इस मुद्दे के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी तरीके हैं, हमारा मानना है कि उनका पालन किया जाएगा।’’…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर “लोगों को गैरकानूनी व हिंसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि उन्हें अमृतसर के नूरपुर पदहरी से पकड़ा गया। गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पदहरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियार सौंपने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे।’’…

Read More

नईदिल्ली। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान में भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों को रोकने के लिए अपने प्रयास जारी रखे तथा उनके प्रति समर्थन में वैश्विक राय बनाने के लिए ‘जल्द से जल्द’ आवश्यक कदम उठाए।

Read More

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नयी सरकार पांच दिसंबर को बनेगी और देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा…

Read More

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर चुनिंदा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली आने से बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 759 अंक और निफ्टी 217 अंक चढ़कर बंद हुए। विश्लेषकों के मुताबिक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार में तेजी का माहौल बना। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 759.05 अंक यानी 0.96 प्रतिशत उछलकर 79,802.79 पर बंद हुआ।

Read More

मुंबई। साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। समांथा ने  इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब तक हम फिर नहीं मिलते हैं डैड।’ आगे उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी ड्रॉप की। सोशल मीडिया के जरिए फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Read More

लखनऊ। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधु ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21 . 15, 21 . 17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21 . 8, 21 . 19 से शिकस्त दी।

Read More